रेप के आरोप में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में आईं अनीता हसनंदानी

admin
By admin
2 Min Read

टीवी की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर आई। ‘नागिन 3’ के अभिनेता पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खबर सामने आते ही अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और इन सब खबरों को बकवास बताया। 

पर्ल के सपोर्ट में अनीता

अनीता पूरी तरह से पर्ल वी पुरी को सपोर्ट करती दिखीं उन्होंने कहा कि ऐसा हो नहीं सकता सच जल्द ही सामने आएगा। अनीता ने पर्ल वी पुरी के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ‘सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उसे जानती हूं। ये सच नहीं है। सच हो ही नहीं सकता है। सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इससे ज्यादा भी कुछ है और जल्द ही सच सबके सामने आएगा। लव यू पर्ल।’

इसके साथ उन्होंने हैशटैग दिया- IStandWithPearl.

बता दें ‘नागिन 3’ में अनीता और पर्ल ने साथ में काम किया था। दोनों बीच गहरी बॉन्डिंग है। अब जब पर्ल मुश्किल घड़ी में हैं तो अनीता उनका समर्थन कर रही हैं।

छह लोगों को किया गया गिरफ्तार

पर्ल सहित छह लोगों पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक, पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर आरोपियों ने बार-बार उसके साथ ऐसा किया। पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता और उसके परिवार ने मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बारे में पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद आईपीसी की धारा 376 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।‘

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *