Anupam Kher Bhurji Video : सावन के पवित्र महीने में अनुपम खेर ने किचन में पकाया कुछ ऐसा, यूजर्स बोले पंडितजी कैसे हिंदू है आप…!

0
10

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर इस बार एक्टर अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां आ गये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुकिंग करते हुए एक वीडियो शेयर दिया है, जिसमें वो कुछ ऐसा पका रहे हैं कि देखकर यूजर्स की भावनाएं आहत हो गई है और उन्होंने एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

आपको बता दें कि अनुपम खेर किसी फिल्म को लेकर खबरों में नहीं आए हैं, बल्कि किचन में उन्होंने ऐसा कुछ पकाते हुए वीडियो शेयर कर दिया है जिससे उनके हिंदू होने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

आपको बता दें कि अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे किचन में हैं और अंडे की भुर्जी अपने हाथों से बना रहे हैं और वे कह रहे हैं कि अंडे की भुर्जी आज अपने हाथों से बनाकर खाने का मन किया। 

फिर क्या था, नेटजन्स उनके खिलाफ खड़े हो गए और श्रावण महीने का हवाला देते हुए कह उठे कि तुम कैसे हिंदू हो जो सावन में यह सब खा रहे हो। एक यूजर ने लिखा – नकली पंडित जी, सावन चल रहा है। दूसरे ने लिखा – सावन में अंडा..? उफ्फ विराट हिन्दू..?. इस तरह के और भी कमेंट लगातार आ रहे हैं।