Anushka Sharma Video: करियर को विराम लगाने जा रही हैं अनुष्का शर्मा

0
17

Anushka Sharma Video: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर से माँ बनने वाली हैं। अनुष्का और विराट के दोबारा पैरेंट बनने की खबर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। लेकिन अभी तक इस बात पर दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वही अब इस बीच अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। वीडियो में अनुष्का शादी और बच्चों के संदर्भ में बात करते दिख रही हैं। कई फैंस वीडियो देखने के बाद कह रहे हैं की अब अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग का करियर छोड़ने वाली है। 

वीडियो सिमी ग्रेवाल का है। ग्रेवाल ने अपने शो इंडियाज मोस्ट डिजाइरेबल में अनुष्का से बातचीत की और उनकी लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे हैं। वीडियो में अनुष्का से होस्ट यह पूछते दिख रही है कि शादी के लिए क्या आपके लिए जरूरी है। अनुष्का कहती हैं हाँ शादी उनके लिए जरूरी है। वह शादी और बच्चे दोनों चाहती हैं। अनुष्का वीडियो में यह भी कह रही हैं कि शादी और बच्चों के बाद वह काम नहीं करना चाहती। 

अनुष्का के वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अनुष्का के फैंस कह रहे हैं कि आप पहले ही करियर छोड़ चुकी हैं। आपकी सुई धागा के बाद की मुझे कोई फिल्म याद नहीं है। 

देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Anushka's Akshita🤍 (@anushkasharma5021)

“>