[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बॉलीवुड रैपर हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह आज तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए
मनोरंजन

बॉलीवुड रैपर हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह आज तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए

admin
Last updated: April 17, 2026 12:37 pm
admin
Share
SHARE

नई दिल्‍ली

बॉलीवुड के मशहूर रैपर (Bollywood Rapper) हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उन पर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए हैं. वह आज जब इस मामले में तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) में पेश हुए, तो अपने सुरक्षा गार्डों से घिरे नजर आए. वहींं, इस मामले की सुनवाई ओपन कोर्ट के बजाए जज अपने चैम्बर में की. जबकि सुनवाई से पहले हनी सिंह के वकील ने तीस हजारी कोर्ट को उनकी इनकम की रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में सौंपी थी.

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने अपने चैंबर में हनी सिंह और उनकी पत्नी शालनी सिंह की काउंसलिंग की. उन्‍होंने करीब एक घंटे तक दोनों से बात कर उनके बीच के विवाद को समझने और सुलझाने की कोशिश की. इसके बाद जज ने चैंबर में सुनवाई के बाद अपने आदेश में लिखा कि याचिकाकर्ता ने वैवाहिक घर कैसे छोड़ा, इसके विपरीत रुख हैं. जबकि याचिका के अनुसार, याचिकाकर्ता शालनी सिंह को घर से निकाल दिया गया था. वहीं, हनी सिंह ने दलील दी कि याचिकाकर्ता शालिनी तलवार 16 मार्च को अपनी मर्जी से घर से निकली थीं.

जज ने दोनों को दी ये नसीहत
कोर्ट ने आदेश दिया है कि हनी सिंह की पत्नी शालनी तलवार अपनी सुविधा के मुताबिक अपना सामान लेकर जाएंगी. इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी. जबकि ये प्रक्रिया रविवार सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसके अलावा कोर्ट ने हनी सिंह की पत्नी से 10 दिनों के अंदर अपना इनकम सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कहा है. वहीं, कोर्ट ने कहा,’ हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद ना हो. अगर ऐसे होता है तो कोर्ट कड़ा संज्ञान लेगा.’

बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने समन जारी कर हनी सिंह को पेश होने को कहा था, लेकिन वह कोर्ट के आदेश के बावजूद पेश नहीं हुए थे. इस पर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि आश्चर्य है, कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है. आरोपी को सोचना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. वहीं, शालिनी तलवार अदालत में पेश हुई थीं. बता दें कि मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा की याचिका दी है.

शालिनी ने हनी सिंह पर लगे हैं ये आरोप
यो यो हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी के आरोप हैं कि हृदेश ने उनके माता-पिता और छोटी बहन का शोषण किया है. 160 पन्नों की याचिका में शालिनी ने 10 साल पुराना हनीमून का एक ऐसा राज खोला है, जिसे आज तक कोई नहीं जानता था. शालिनी का आरोप है कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी. इसके अलावा शालिनी ने कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में बताया कि दोनों साथ स्कूल में पढ़ते थे, जहां दोनों का अफेयर शुरू हुआ. करीब 10 साल के प्यार के बाद 14 मार्च साल 2010 को दोनों के घर वालों की मर्जी से दोनों की सगाई हुई और फिर 23 जनवरी 2011 में दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में शादी कर ली. जबकि शालिनी ने उसका हमेशा साथ दिया. वहीं, शालिनी का कहना है कि हनी सिंह का दूसरी महिलओं के साथ शारीरिक संबंध हैं.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पर्यटन विभाग द्वारा नृसिंहनाथ एवं हरिशंकर मंदिर के विकास के मास्टर प्लान पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुति
Next Article ओडिशा में बांस शिल्प के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?