डेस्क। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का स्वास्थ्य अभी भी नहीं सुधारा है। कॉमेडियन सुनील पाल ने यह बताया था कि उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर है, पर हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत बिगड़ने के कारण उनको अब एम्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। पर यह भी बता दें कि अस्पताल या किसी करीबी की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त यानी कल जिम में वर्कआउट करते समय बेहोश होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।
अब उनको दिल्ली के ही AIIMS में भर्ती करवाया गया।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की इस हालत को लेकर उनके साथी और फैंस काफी दुखी हैं। राजू श्रीवास्तव कॉमेडियन होने के साथ ही कमाल एक्टर भी हैं। उन्हें कई कॉमेडी फिल्मों में काम भी किया है। यह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं।
बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने अपने कॉमेडी की वजह से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई और कानपुर से निकलकर मुंबई में राजू श्रीवास्तव कॉमेडी मास्टर के रूप एक विशेष स्थान पाया। उन्हें ‘गजोधर भैया’ के रूप में भी जाना जाता है।
राजू श्रीवास्तव इस सबके अलावा राजनीति में अपनी किस्मत अजमा चुके हैं बता दें कि राजू समाजवादी पार्टी का हिस्सा भी रहे हैं। वर्तमान समय में वो भारतीय जनता पार्टी में हैं और उनको उत्तर आदेश विकास परिषद् का चेयरमैन पद संभालने को दिया गया है।
