विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप में छिड़ा विवाद, दी रिसर्च की नसीहत

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन– जब से डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स बनाई है। वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। कभी फ़िल्म को लेकर कहा जाता है कि यह एक एजेंडे पर आधारित फिल्म है। 
वही कोई कहता है कि यह फ़िल्म लोगों के मन मे एक धर्म विशेष को लेकर हिंसा का भाव उत्पन्न कर रही है। लेकिन विवेक अग्निहोत्री का दावा है फ़िल्म कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचारों की स्त्यता का वर्णन कर रही है।
वही अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री गैंग्स ऑफ वासेपुर के निर्देशक अनुराग कश्यप ने रिसर्च करके की सलाह दी है। उन्होंने कहा, आजकल हर कोई पैन इंडिया फ़िल्म बनाने का प्रयास कर रहा है।पुष्पा और कांतारा जैसी फिल्में आपको बाहर निकलकर अपनी कहानी कहने का साहस देती हैं। 
अनुराग कश्यप ने लिखा, “सर आपकी गलती नहीं है, आपकी फिल्मों की रिसर्च भी ऐसी ही होती है जैसे आपकी मेरे बातचीत पर ट्वीट है. आपका और आपकी मीडिया का भी सेम हाल है।
कोई नहीं अगली बार थोड़ा सीरियल रिसर्च कर लेना.” ट्विटर पर अब दोनों एक दूसरे के आमने सामने नजर आ रहे हैं. वहीं अब देखना होगा कि अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री को जो जवाब दिया है उसपर उनकी तरफ से क्या रिएक्शन आता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *