Bollywood News नई दिल्ली । बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Noora Fatehi) इन दिनों रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। शो के हर एपिसोड में नोरा का सुपर ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज देखने को मिलता है। इसी कड़ी में सेट के बाहर से एक्ट्रेस का एक स्पॉटेड वीडियो (Nora Fatehi Spotted Video) इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उनकी हॉटनेस को देखकर अपना दिल खो रहे हैं।
नोरा फतेही का ताजा वायरल वीडियो इंस्टेंटबॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की थाई हाई स्लिट बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन हाई हील्स पहनी हुई है, साथ ही गोल्डन एक्सेसरीज पहने उनके लुक को कम्पलीट करती नजर आई हैं। वहीं खुले मुलायम घुंघराले बाल और सूक्ष्म मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं.
Noora Fatehi वायरल Video देखने के लिए यहां Click करें… Click
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का सुपर हॉट अंदाज वाला वीडियो इस समय इंटरनेट पर छा गया है और लोग इस पर लाइक का बटन दबा कर शानदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, ‘उफ्फ ने आग लगा दी।’ एक अन्य ने लिखा, ‘क्या फिगर है।’ तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स नोरा ऑरेंज को कमेंट और कॉल करते हुए नजर आए हैं। तो कुछ दिल और आग वाले इमोजीस को गिराकर एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आए हैं।
बता दें कि नोरा फतेही, उन्होंने ‘स्ट्रीट डांसर’, ‘बाटला हाउस’, ‘रॉकी हैंडसम’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘लोफर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह ‘बिग बॉस 9’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। एक्ट्रेस इन दिनों रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ को जज करती नजर आ रही हैं।
