डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ लगातार चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले से ही विरोध का सामना भी कर रही है। वहीं इतना ही नहीं, विरोध करने वालों ने सोशल मीडिया पर इसको बायकॉट करने का प्रोजेक्ट भी चलाया है।
भारी विरोध के बाद भी फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शुरू से ही प्रदर्शन काफी खराब रहा था। वहीं इसी बीच अब यह फिल्म फ्लॉप होती नजर आ रही है। फिल्म के खराब प्रदर्शन के चलते एक्टर आमिर खान सदमे में हैं ऐसी खबरें भी लगातार आ रही हैं। तो वहीं खबर यह भी आ रही हैं कि फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव के एक करीबी दोस्त ने यह भी बताया है कि आमिर खान सदमे हैं और दर्शकों के फिल्म को नकार देने से वह बुरी तरह प्रभावित हुए है।
इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म की असफलता की पूरी जिम्मेदारी भी ली है और डिस्ट्रीब्यूटर को हुए नुकसान की भरपाई करने का फैसला भी लिया है।
