[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Ekta Kapoor की अडल्‍ट वेब सीरीज ‘xXx-2’ के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने दर्ज कराई शिकायत, बैन लगाने की मांग
मनोरंजन

Ekta Kapoor की अडल्‍ट वेब सीरीज ‘xXx-2’ के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने दर्ज कराई शिकायत, बैन लगाने की मांग

admin
Last updated: April 17, 2026 2:14 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

टीवी की डेलीसोप क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) बीते कुछ समय से अपनी वेब सीरीज ‘xXx-2’ के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में नजर आ चुके हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और देश की सेवा में जुटे सैनिकों के परिवार की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया था। हिंदुस्तानी भाऊ के एक्शन के बाद अब देश में जगह जगह एकता कपूर की वेब सीरिज के खिलाफ आवाज उठने लगी है जिसकी वजह से टीवी और फिल्‍मों की मशहूर प्रोड्यूसर की मुश्किलें बढ़ती ही चली जा रही हैं।

हाल ही में एकता कपूर की इस अडल्‍ट वेब सीरीज के ख‍िलाफ पूर्व सैनिकों ने शिकायत दर्ज करवा दी है। पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित संस्था Martyrs Welfare Foundation (MWF) ने गुरुग्राम के पालम विहार पुलिस थाने में एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर करवाई है और इस वेब सीरिज ‘xXx-2’ पर बैन लगाने की मांग की है।

इस बारे में बात करते हुए MWF के चेयरमैन मेजर टीसी राव ने बताया कि, ‘सेना में काम करने वाला हर एक सैनिक देश को बचाने के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार रहता है लेकिन हम लोगों के बारे में एकता कपूर के ख्याल काफी अलग है। एकता कपूर को लगता है कि जब एक जवान सीमा की रक्षा करता है तो उस समय उसकी पत्नी किसी और के साथ अफेयर चलाती है। ये किस तरह की घटिया सोच है। इस तरह की कहानी हमारे देश के सैनिकों का मनोबल गिराती है।

वेब सीरिज ‘xXx-2’ के एक सीन पर आपत्ती जताते हुए टीसी राव ने कहा कि, ‘ इस अडल्‍ट वेब सीरीज के एक सीन में सेना की वर्दी पर लगा अशोक स्‍तंभ और बैज को फाड़ दिया जाता है। इस सीन में देश के अर्धसैनिक बलों का अपमान होते हुए दिखाया गया है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर एकता कपूर ने अपनी वेब सीरिज से इन सीन्स को नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे।’

[object Promise]
Ekta Kapoor की अडल्‍ट वेब सीरीज ‘xXx-2’ के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने दर्ज कराई शिकायत, बैन लगाने की मांग

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Priya Prakash ने ‘ताल से ताल मिला’ के Song पर किया ऐसा जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
Next Article  Adah Sharma Sexy Photo Video : अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बेहद सेक्सी फोटो वीडियो, बोल्ड अवतार देख फैन्स हुए महदोश

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?