फिल्ममेकर ने मशहूर एक्ट्रेस के बनाये अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, वीडियो लीक करने की धमकी देकर करता है यौनशोषण !

admin
By admin
2 Min Read

ऑलीवुड फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर दयानिधि दाहिमा पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने पुलिस का बताया है कि दाहिमा के पास उनके अश्लील फोटो और वीडियो हैं। जिनको वायरल कर देने की धमकी देकर उनका रोज शोषण किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि उनके साथ-साथ उनकी मां और भाई को भी परेशान किया जा रहा है। अभिनेत्री के इस तरह के खुलासे के बाद हर कोई हैरान रह गया है और एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। 

अभिनेत्री शीतल ने यह भी दावा किया है कि प्रोड्यूसर द्वारा उनके प्राइवेट वीडियो पब्लिकली लीक कर दिए गए हैं। अभिनेत्री शीतल ने लक्ष्मी सागर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज भी करवाई है। जिसमें उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर दयानिधि दाहिमा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक  एक्ट्रेस ने बताया है कि वो और दाहिमा 2019 में रिलेशनशिप में थे। शीतल पात्रा  और दयानिधि के बीच पहले तो अच्छे संबंध थे और दोनों साथ में काम भी कर रहे थे। इस दौरान दाहिमा ने उनकी कई अंतरंग तस्वीरें ले लीं। 
 
दोनों के बीच प्यार का रिश्ता था। लेकिन जब शीतल ने दूसरे प्रोड्यूसर के साथ काम करना चाहा तो दोनों के बीच बात बिगड़ने लग गई और दोनों के रिश्ते में खटास आने लग गई। 

जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई । बाद में प्रोड्यूसर  ने इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर अभिनेत्री को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शीतल का कहना है कि दयानिधि ने पैसे नहीं लौटाने पर ये तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *