मैं अपनी बेटी को अपना शो नही देंखने देता और मैं नही चाहता वह कोई सीरियल देखे

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन: छोटे पर्दे के लोकप्रिय एक्टर विजेंद्र कुमेरिया अपने फैन्स के दिलो पर राज करते हैं। उनकी एक्टिंग लाजवाब है और फैन्स उन्हें काफी पसंद करते हैं। विजेंद्र ने कुछ ही समय मे टीवी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कई बड़े शोज में इन्होंने काम किया है और इनके काम को सराहा गया है। नागिन 4 में विजेंद्र की एक्टिंग लाजवाब थी और इस शो ने इन्हें हर किसी की पहली पसंद बना दिया।

वही अब विजेंद्र कुमेरिया ने अपने शोज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा वह अपनी बेटी को अपने सीरियल और शोज नही देंखने देते हैं। इनकीं बेटी किमाया महज 6 साल की है। उन्होंने कहा किमाया ने मुझे शुरू के एक दो शोज में देखा होगा। शायद उन्होंने मुझे नागिन में देखा हो। लेकिन मेरा नया शो मोह से छल किये जाए में मैंने निगेटिव किरदार निभाया है। इस शो में मैं विलेन की भूमिका में हूँ और मैं अपनी बेटी को अपना शो नही देंखने देता।
उन्होंने ने आगे कहा मैं चाहता ही नही की मेरी बेटी कोई सीरियल देखे।मैं चाहता हूं वह कार्टून देखे। पढाई से जुड़े हुए सीरियल देखे। वही अपने निगेटिव रोल को लेकर उन्होंने बताया हीरो का रोल सभी करना चाहते हैं। यह रोल कम समय के लिये होता है और कम लोगो को मिलता है। कॉम्पटीशन बढ़ गया है। अब हमें हमेशा यही कोशिश करनी चाहिए कि हम सभी किरदारों को निभा सके और हर रोल के लिये परफेक्ट बैठ सकें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *