बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छाई रहती है। कुछ घंटे पहले ही इलियाना ने अपनी कुछ नई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


जिसमें वह समुंदर किनारे मी-टाइम बिताती हुई नजर आ रही है। इलियाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है और फैंस उनकी तस्वीरों पर लाइक्स-कमेंट्स की बरसात करने में लगे हुए है।

इलियाना डिक्रूज इस समय अंडमान और निकोबार आईलैंड में है। यहां से लगातार इलियाना अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

सामने आई तस्वीरों में इलियाना नजारों का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। इलियाना इससे पहले भी कई दफा अपनी बिकिनी तस्वीरों से धमाल मचा चुकी है।

इलियाना डिक्रूज की तस्वीरों को गौर से देखा जाए तो साफ होता है कि उन्हें समुंदर का किनारा काफी पसंद है।
