इशिता दत्ता क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं? बतायी ख़ुद ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने सच्चाई

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस वक़्त करीना कपूर ख़ान और अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। बेबो की जहां दूसरी प्रेग्नेंसी है, वहीं अनुष्का पहली। तमाम ख़ुशख़बरियों के बीच एक्ट्रेस इशिता दत्ता के प्रेग्नेंसी की भी ख़बरें सोशल मीडिया के ज़रिए उड़ने लगीं, मगर इशिता ने इन ख़बरों को ग़लत बताया।

इस बारे में स्पॉटबॉय से बात करते हुए इशिता ने कहा कि उनके रिश्तेदार भी उनसे अब प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर रहे हैं। बधाई देते हुए कह रहे हैं कि बताया भी नहीं। लेकिन, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। बम्प मिठाई खाने से बन गया है। मुझे लगता है कि अब मुझे वर्कआउट करना चाहिए, क्योंकि लोग सोचने लगे हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अब जिम खुल गये हैं, इसलिए लोग जल्द ही मुझे पुरानी शेप में देखेंगे।

दरअसल, इशिता ने करवा चौथ पर वत्सल के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिये कि वो प्रेग्नेंट हैं। लोगों ने यहां तक लिखा कि उन्होंने अपना बेबी बंप साड़ी के पल्लू से छिपाया हुआ है।

इससे पहले इशिता और वत्सल एक टीवी कमर्शियल में नज़र आये थे, जिसमें इशिता को प्रेग्नेंट दिखाया गया था। इस विज्ञापन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दोनों के पड़ोसी बने हैं। इस विज्ञापन ने भी अफ़वाहों को बढ़ावा दिया। इशिता और वत्सल की 2017 में शादी हुई थी। वत्सल और इशिता रिश्तों का सौदागर- बाज़ीगर के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में गिरफ़्तार हुए थे। एक इंटरव्यू में वत्सल ने बतया था कि शो ख़त्म होने के बाद जब हमने मिलना शुरू किया था, तब हमने एक-दूसरे के लिए जज़्बात महसूस किये और हम दोस्त बन गये थे।

इशिता बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की बहन हैं। इशिता की सबसे यादगार फ़िल्म दृश्यम है, जो 2015 में आयी थी। इस थ्रिलर फ़िल्म में उन्होंने अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था। छोटे पर्दे पर इशिता इन दिनों बेपनाह प्यार में नज़र आती हैं।

2020 में करीना और अनुष्का के अलावा कई सेलेब्रिटीज़ ने ख़ुशख़बरी दी। हाल ही में अमृता राव और आरजे अनमोल बेटे वीर के पिता बने। वहीं, एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी पैरेंट्स बने।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *