कामसूत्र ने मचा दी थी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है। पर उनके अभिनय की खूब तारीफ इस फिल्म में हुई। वहीं अभिनेत्री ने अपने करियर के ढलान में कई ऐसी फिल्म में भी काम किया जो उनके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण रहीं।

वहीं उनकी कुछ फिल्मों को देखने के बाद जनता उन पर बुरी तरह बिफर भी पडी़। आज हम रेखा की उसी फिल्म के बारें में बात करते है।

आपको बता दें कि रेखा की इस फिल्म का नाम ‘कामसूत्र’ है। इस फिल्म की कहानी और उसके सारे सीन्स काफी बोल्ड और उत्तेजक भी है। वहीं जिन्हें आप बिल्कुल भी परिवार के साथ नहीं देख सकते। इसके साथ ही 90 के दशक में ऐसी फिल्म बनाना किसी खतरे से कम नहीं था। इस फिल्म को उस दौरान काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा। ये फिल्म कभी भी भारत में पूर्ण तरीके से रिलीज नहीं हुई थी। फिल्म में इंदिरा वर्मा ने माया और सरिता चौधरी ने राजकुमारी तारा का रोल भी निभाया था।

इसके साथ ही नवीन एंड्रूज, रमन तिलकराम, अविजीत दत्त, रेखा, हरीश पटेल और जोया अख्तर की फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी।

फिल्म का प्लॉट ऑथर वाजिदा तवस्सुम की कहानी ‘उतरन’ से लिया गया था। वहीं रेखा की यह पहली इंग्लिश फिल्म थी और कई रिपोर्ट्स में ऐसे कयास लगाए गए थे कि उन्होंने फिल्म में बोल्ड सीन दिए है। वहीं इस फिल्म के बारें में यह भी कहा जाता है कि इसका निर्माण नकली टाइटल ‘तारा एंड माया’ के साथ भी हुआ था और अगर इंडियन अथॉर्टीज को इसका असली नाम पता चलता तो वे इसकी शूटिंग कभी भी नहीं होने देते। 

बोल्ड सीन से भरपूर इस फिल्म की कमाई तो सफल रही ही थी, इसको समीक्षकों ने भी काफ़ी सराहा था। कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी इसे दिखाया गया लेकिन आपको बता दें कि इसमें जिस तरह के सीन थे। उसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं इस फिल्म में रेखा ने रास देवी का किरदार निभाया है जो कामसूत्र की टीचर रहती हैं। वहीं इसके साथ रेखा जैसी बड़ी अभिनेत्री के इस रोल को स्वीकार करने पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए थे। 

Share This Article