कार्तिक ने तोड़ दिया अक्षय कुमार का रिकॉर्ड

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। लंबे समय के बाद कार्तिक आर्यन की फ़िल्म Bhool Bhulaiya 2 आखिर बड़े पर्दे पर लॉन्च हो चुकी है। कार्तिक आर्यन की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। बता दें कि इस ओपनिंग साल के पांचवें महीने तक बॉक्स ऑफिस पर कोई हिंदी फिल्म सितारा ऐसा धमाल नहीं मचा पाया है। 

इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हिंदी फिल्मों में अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की रही है इस फ़िल्म ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि यह फ़िल्म कार्तिक आर्यन की सुपरहिट्स में टॉप पर रही है। इसके पहले उनकी फिल्म ‘लव आजकल’ ने 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। पर अभी तक उनकी कोई भी फ़िल्म इसको टच भी नही कर पाई।

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ पूरे देश में करीब 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।इस फ़िल्म के ओपनिंग में करीब 11 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने की उम्मीद जताई गई थी लेकिन फिल्म ने पहले ही दिन करीब 16.50 करोड़ रुपये की टिकटें बेच डालीं। फ़िल्म लगाए गए सभी पूर्वानुमानो को तोड़कर आगे निकली है।

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने मार्च महीने में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिसे साल 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग माना गया था। 

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से पहले रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव आजकल’ ने उनके करियर में सबसे बड़ी ओपनिंग 12 करोड़ रुपये से की थी लेकिन ये फिल्म कुल 34.99 करोड़ रुपये कमाकर फ्लॉप हो गई थी। 

जिसके बाद अब सिनेमाघरों में रिलीज हुईं कार्तिक आर्यन की उसके पहले सबसे बड़ी हिट मानी जा रही जो अभी तक कि हिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे बढ़ रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *