जाने क्यों ऑथर चेतन भगत को उर्फी जावेद ने लगाई फटकार

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन– उर्फी जावेद अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस समय पॉपुलर ऑथर चेतन भगत के एक कमेंट ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है और अब उन्होंने चेतन भगत के कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है।
असल मे चेतन भगत ने अपने कमेंट में उर्फी पर लड़को को भड़काने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह रेप कल्चर को बढ़ावा दे रही है। उर्फी ने चेतन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब आप अपने से आधी उम्र की लड़कियों को अपने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम से मैसेज कर रहे थे तब भी आपको उनके कपड़ो ने भड़काया था।
ऐसे आदमी होते हैं। जो अपनी कमियों को छुपाते हैं। तुम बेकार में मेरा नाम लेकर आए। मेरे कपड़ो पर सवाल किया। क्या तुम्हारे मैसेज भी युवा लड़कियों को भड़का रहे थे। रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद करो बीमार दिमाग के लोगों। मर्दों की गलतियों के लिए औरत को जिम्मेदार ठहराना पुरानी बात है। हमेशा दूसरों के जेंडर पर आवाज उठाओ अपनी गलती मत देखो।
मैं नहीं, तुम जैसे लोग लड़कों के सिखा रहे हैं कि कैसे अपनी गलतियों का ठीकरा औरतों और उनके कपड़ों पर फोड़ा जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *