Kya Kar Diya गाने का टीजर हुआ रिलीज, जाने कब आएगा सांग

0
11

डेस्क।  बिग बॉस के सीजन 15 में दमदार कंटेस्टेंट रहे उमर रियाज और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के अपकमिंग सॉन्ग ‘क्या कर दिया’ (Kya Kar Diya) का टीजर यूट्यूब पर आउट कर दिया गया है। रिलीज होने के साथ ही हर जगह बस यही ट्रेंड कर रहा है। टीजर के आटे ही दोनों ही एक्टर्स के फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

सूत्रों के अनुसार इसमें जैस्मिन भसीन और उमर रियाज की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आने वाली है। टीजर में जैस्मिन भसीन की एक्टिंग को देखकर कहा जा सकता है कि यह सॉन्ग प्यार में मिले धोखे (ब्रेकअप) पर आधारित है। ‘क्या कर दिया’ का टीजर वीडियो जैस्मिन भसीन ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया है।

 वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “क्या कर दिया’ का टीजर आ चुका है। अभी देखिये और बताइये कि आप लोग इस सॉन्ग के लिए कितने एक्साइटेड हैं।”

साथ ही इसका टीजर यूट्यूब पर भी लॉन्च हुआ है।