Maha Shivratri 2020 : सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शिव भक्ति के गानों से मचा दी धूम

0
15

Maha Shivratri 2020  : सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शिव भक्ति के गानों से मचा दी धूम

महाशिवरात्रि का महापर्व कल यानी 21 फरवरी को है। ऐसे में इंटरनेट पर खेसारी लाल यादव के शिव भक्ति गीत वायरल हो रहे हैं। आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर सुनें खेसारी लाल के ये शिव भक्ति भजन। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भक्त व्रत और भजन करते हैं। भोजपुरी महाशिवरात्रि स्पेशल गाना वीडियो यहां देख सकते हैं।

महाशिवरात्रि भक्तों के लिए बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन माता पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए हर भक्त प्रयास करता है। व्रत करके महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। इस दिन कई मंदिरों से शिव बारात निकाली जाती है। बारात में ढोल-डीजे का प्रबंध होता है। इसी के साथ शिव भक्त शिव को समर्पित गाने सुनना चाहते हैं। भोजपुरी में महाशिवरात्रि के लिए अनेकों गाने हैं जिन्हें सुनकर आपका मन खुश हो जाएगा। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल ने महादेव को गाना समर्पित किया है। शिवरात्रि का गाना सुनने के लिए वीडियो यहां देख सकते हैं।