ये प्रोफेसशनल कोर्स कर रहीं हैं मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी

0
11

डेस्क। मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 । कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी द्वारा मुंबई के JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ताज पहनाया गया। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो शेट्टी की सुंदरता को देखकर प्रभावित हुए हैं तो यहां वह सब कुछ है जो आपको जानना चाहिए। उनकी उम्र, लंबाई, शिक्षा और परिवार तक के बारे में क्या आप जानना चाहते हैं।

फेमिना मिस इंडिया का प्रतिष्ठित खिताब कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने रविवार को जीता।  मुंबई के JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी द्वारा उनको ताज पहनाया गया।  उनके अलावा, देश ने रुबल शेखावत में फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप और शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप के रूप में अपनी ब्यूटी क्वीन भी हासिल की।  

ग्रैंड फिनाले की रात में शीर्ष 5 फाइनलिस्ट सिनी शेट्टी, रुबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी, और गार्गी नंदी ने शानदार पोशाक पहनी थी।  इस कार्यक्रम में नेहा धूपिया, कृति सनोन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा और अन्य सेलेब्स शामिल हुए।

बॉलीवुड स्टार नेहा धूपिया के प्रतिष्ठित फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल और कृति सनोन और लॉरेन गॉटलिब का शानदार प्रदर्शन स्टार-स्टडेड शाम के मुख्य आकर्षण में से थे।

इसी बीच फेमिना मिस इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सिनी की जीत की घोषणा भी की गई।  

जीत के तुरंत बाद, लोगों ने उनको को बधाई देना शुरू कर दिया। बता दें कि सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं।  21 वर्षीय ब्यूटी क्वीन का जन्म मुंबई में हुआ था और उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री है।

वर्तमान में, वह CFA नामक एक व्यावसायिक कोर्स कर रहीं है।