Rajkummar Rao Birthday: राजकुमार राव ने किया करियर बनाने के लिए बड़ा संघर्ष

0
8

Entertainment:- बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजकुमार राव ने यहां तक पहुंचने के लिये काफी संघर्ष किया है। उन्होंने शुरुआत के दिनों में ही अपनी फिल्मों से लोगो का दिल जीत लिया है। राजकुमार राव जब 11 वीं क्लास में थे। तभी इन्होंने अपना मन बना लिया कि वह सिनेमा में अपना करियर बनाएगे।

 
राजकुमार राव में सबसे पहले लव सेक्स और धोखा फ़िल्म में काम किया। वहां उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद यह रागिनी एमएमएस में नजर आए। इन दोनों फिल्मों में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई। उनके अभिनय ने लोगो का दिल जीत लिया और यही से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली।
राजकुमार राव ने पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है। एक्टिंग के बलबूते पर अपना जलवा फ़िल्म इंडस्ट्री में बिखेरा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म दी।
राजकुमार राव ने अपने शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया। कई बार इनके पास पैसे की किल्लत देंखने को मिली। इन्हें अपने दोस्तों से उधार पैसा भी उधार मांगना पड़ा। लेकिन राजकुमार राव ने कभी हार नही मानी और अपने संघर्ष के बलबूते पर अपना करियर बनाया।