Salman Khan Aishwarya Rai Break Up: जानें क्यों अलग हुए सलमान खान और ऐश्वर्या राय

admin
By admin
2 Min Read

Salman Khan Aishwarya Rai Break Up: फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में कब किसका प्रेम परवान चढ़े और कब उतर जाए कुछ कहा नहीं जाता। कपल्स का ब्रेकअप होना मानों आम बात है। लेकिन कुछ कपल्स फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे भी रहे हैं जिनकी लव स्टोरी फैंस को काफी पसंद थी और जब उनका ब्रेकअप हुआ तो सभी के चेहरे उतर गए। इस लिस्ट में सलमान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी भी आती है। 

जब फिल्म हम दिल दे चुके सनम आई और मीडिया के माध्यम से ये खबर उड़ी की सलामन खान और ऐश्वर्या एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं तो फैंस को काफी खुशी हुई। दोनों की जोड़ी फैंस के दिलों पर राज करती थी। लेकिन कुछ ऐसी बातें हुईं कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्रेम परवान चढ़ने से पहले ही खत्म हो गया। 

मीडिया सूत्रों का कहना है कि सलमान खान बड़े पोजेसिव टाइप के व्यक्ति थे वह ऐश्वर्या को अपने अलावा किसी और के साथ नहीं देख पाते थे। उनका यह नेचर ऐश्वर्या को नहीं पसंद था और शायद इसी वजह से वह उनसे अलग हो गईं। लेकिन कुछ मीडिया कर्मियों का यह भी कहना है कि सलमान खान बड़े पारिवारिक व्यक्ति हैं, ऐश्वर्या कभी नहीं चाहती थीं कि वह अपने परिवार के साथ रहें, उनके लिए धन उड़ाएं, अपने भाइयों की फिल्म में मदद करें जो सलमान खान के सिद्धांतों के विरुद्ध था और सलमान खान ने रिश्ते में आगे बढ़ने से पूर्व ही उनसे दूरी बना ली। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *