बायकॉट की गंभीरता को देखते हुए मुकेश खन्ना ने जनता को बताया जनार्दन

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की फिल्मों को बायकॉट करने का ट्रेंड अब बॉलीवुड से जुड़े लोगो के लिए गंभीरता का विषय बन चुका है। बायकॉट का ही असर है कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्में मुंह की खाने को मजबूर है। आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’, अक्षय की ‘रक्षा बंधन’ या फिर तापसी पन्नू की ‘दोबारा’, इन सभी फिल्मों पर बायकॉट ट्रेंड भारी पड़ा है। इसी कड़ी में अब शक्तिमान स्टार मुकेश खन्ना ने फिल्म मेकर्स और स्टार्स को भी आड़े हाथ लिया है।

मुकेश खन्ना ने सबसे पहले सभी डायरेक्टर, फिल्म मेकर्स और स्टार्स को खरीखोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि इन सबको क्या लगता है कि जिस जनता के लिए ये फिल्में बना रहे हैं उसे यह कह देंगे कि अगर हमारी फिल्म नहीं देखनी तो मत देखो या मुझे पसंद नहीं करते तो मत देखो। उन्होंने पूछा कि क्या घर में बैठकर आप खुद ये फिल्में देखने वाले हैं? 

आगे वो बोले ये क्या बचकानापन है कि आप सब ऐसे बयान दे रहे हैं। इससे किसी और का नहीं आपका अपना ही करोड़ों का नुकसान होगा।

इसके आगे अभिनेता ने सबको नसीहत देते हुए कहा कि, ‘क्या सोच कर आप सभी जनता से अपनी फिल्म बायकॉट करने का आह्वान कर रहे हैं। अगर आप यह कह रहे हैं कि मेरी फिल्म को बायकॉट करके दिखाओ, मुझे ऐसे अकेले मत छोड़ो। वहीं फिर जब फिल्में जनता के लिए ही बनती हैं और सबसे जरूरी बात जनता जनार्दन होती है। जनता को अगर आपकी किसी बात का बुरा लगा है, तो तुरंत उनसे माफी मांगे। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *