Suniel Shetty Birthday Special: कराटे में ब्लैक बेल्ट जीतकर बनाया नाम फिर रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी जिन्हें लोग अन्ना के नाम से बुलाते हैं। आज 11 अगस्त को अपना 61वां जन्मदिन मना रहें हैं। सुनील शेट्टी की गिनती बॉलीवुड के उन सफल अभिनेताओं में होती है जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया है। 

क्या आप जानते हैं कि 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘बलवान’ से सुनील शेट्टी ने अपने बॉलीवुड में कदम रखा था। सुनील शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे। 

बता दें कि सुनील शेट्टी एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। इसलिए उन्हें फिटनेस फ्रीक के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मों के अलावा भी कई अन्य चीजों में सुनील शेट्टी ने कामयाबी पाई है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले शेट्टी मार्शल आर्टिस्ट किया करते थे।

सुनील शेट्टी ने कई बार बताया है कि उनको मार्शल आर्ट काफी पसंद है। बता दें कि सुनील शेट्टी किक बॉक्सिंग और कराटे में ब्लैक बेल्ट भी जीत चुके हैं। और इसी के चलते उन्हें बलवान फिल्म ऑफर हुई थी। सुनील ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि उनको एक्शन रोल शुरुआत से ही काफी पसंद थे और उन्हें लगता था कि एक्शन फिल्में ही उनकी स्ट्रेंथ भी है। 

इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों आथिया व आहान को भी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी है। अगर सुनील शेट्टी के फिल्मी करियर की करें तो वह आखिरी बार 8 अप्रैल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘घनी’ में दिखाई दिए थे। जिसमें सुनील के अलावा एक्टर वरुण तेज और अभिनेत्री सई मांजरेकर भी थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *