ट्रांसजेंडर की भूमिका में दिखेगी सुष्मिता सेन

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन– ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी शानदार एक्टिंग से अपने फैन्स का दिल जीत लिया है। लोग इनके अभिनय को काफी पसंद करते हैं। वही अभी हाल ही में आई इनकी वेब सीरीज आर्या को लोगो ने खूब पसंद किया। अब तक इस वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं।

वही अब ओटीटी प्लेटफार्म पर सुष्मिता सेन की नई वेब सीरीज आने वाली है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन एक नॉर्मल लड़की का किरदार नही निभाएगी। क्योंकि इसमें वह ट्रांसजेंडर की भूमिका में होगी। 
सूत्रों की माने तो सुष्मिता सेन की नई वेब सीरीज ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत (Gauri Sawant) पर आधारित है। इस सीरीज में सुष्मिता सेन गौरी सावंत (Gauri Sawant) की भूमिका में नजर आएगी। बताया जा रहा है मेकर्स ने गौरी सावंत (Gauri Sawant) की बायोग्राफी के लिए सुष्मिता सेन को परफेक्ट समझा है।
अगर हम सुष्मिता सेन की बात करे तो वह इस रोल को करने के लिए काफी एक्साइटेड है। उनका कहना है कि आर्या के किरदार में उन्हें फैन्स का खूब प्यार मिला। लेकिन अब मैं नया रोल अदा करना चाहती हूं क्योंकि यह अलग है और काफी अनोखा भी। मुझे विश्वास है कि फैन्स इसको काफी पसंद करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *