अपनी दबंग इमेज से तंग आ चुकी हूं: स्वरा भास्कर

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के चलते अक्सर विवादों से घिरी रहतीं हैं। कई सालों तक इस इमेज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली स्वरा भास्कर अब गियर शिफ्ट करने के मूड में हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि कई सालों तक इंडिपेंडेंट किरदार निभाने के बाद अब वो अपनी ऑन-स्क्रीन इमेज के विपरीत काम करना चाहती है। उन्होंने बताया की अब वो एक विनम्र और अधीन महिला का किरदार करना चाहती हैं।

बता दें हाल ही में स्वरा ‘जहां चार यार’ फिल्म में नज़र आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि इसके साथ उन्हें अपनी इमेज को बदलने का मौका मिल रहा  है। इस फ़िल्म में वो शर्मीली और कमजोर महिला ‘शिवांगी’ की भूमिका में नजर आने वालीं हैं। जो कुछ भी करने के लिए अपने पति की अनुमति लेती है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने यह बताया कि जब उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था तो उनका कहना था कि उन्हें अपनी ‘दबंग’ इमेज को बदलना है। 

स्वरा ने बताया ,”मैं अपनी इस इमेज से तंग आ चुकी हूं, जो मुझे बेवजह ही परेशानी में डाल देती है।” 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *