द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म ने IMDb पर भी किया धमाका-

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री के (Vivek Ranjan Agnihotri) निर्देशित में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो- वीडियोज भी सामने आ रहे हैं, जहां दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पीएम मोदी ने भी इस फ़िल्म की तारीफ की है। इस फ़िल्म को क्रिटिक्स से भी खूब वाहवाही मिली है। 

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), अनुपम खेर (Anupam Kher) और दर्शन कुमार (Darshan Kumaar) स्टारर इस फिल्म ने IMDb पर भी धमाल मचा दिया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ अपनी IMDb रेटिंग को लेकर भी खूब चर्चा में है। रिलीज के महज दो दिन बाद ही फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 10 में से 10 हो गई थी। हालांकि यूजर के बढ़ते रिव्यूज के बाद फिल्म की रेटिंग को जरा सा नुकसान भी पहुचाया है। बता दें कि फिल्म की ताजा रेटिंग 9.9 है। इस रेटिंग का अवरेज 73 हजार लोगों की रेटिंग के बाद है। 

ये भी जान लीजिए कि, फिल्म के रिलीज के पहले से ही इसे टैक्स फ्री किए जाने की मांग हो रही थी। बीते दिनों इस फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया था। रविवार को जानकारी सामने आई कि फिल्म को गुजरात और मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। 

Share This Article