डेस्क। स्टारप्लस के मशहूर शो ‘इमली’ में आर्यन सिंह राठौर का किरदार निभाने वाले एक्टर फहमान खान ये शो छोड़ चुके हैं वहीं उनके फैंस इस बात से काफी निराश भी है। साथ ही बताया यह जा रहा है कि शो में उनका और इमली उर्फ सुंबुल तौकीर का किरदार खत्म किया जा चुका है, इसलिए अब वो इस शो में कहीं भी नहीं दिखाई देंगे।
इसके साथ ही दूसरी तरफ खबर ये भी है कि फहमान ने बिगबॉस-16 के लिए ये शो छोड़ा है और इस बारे में अब फहमान ने अपने फैंस को खुद ही जानकारी भी दी है।
आपको बता दें कि फहमान खान (Fahmaan Khan) ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस के साथ बातें भी साझा की हैं। वहीं इस दौरान उनसे ‘इमली’ छोड़ने और बिगबॉस में आने को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने फैंस के सभी सवालों का जवाब भी दिया। लेकिन बिगबॉस का हिस्सा बनने को लेकर उन्होंने फैंस को कहा कि उन्हें ये जानने का इंतजार भी करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि,”इसका पता आपको जल्द ही चल जाएगा।” यह सुनने के बाद से ही फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं।
वहीं फहमान खान और सुंबुल तौकीर के फैंस की लंबी कतार है जो मान रही है कि अब दोनों एक्टर्स ने इमली छोड़ दिया है जिससे फैंस उनसे नाराज हैं। फैंस को उन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उनसे शो में लौटने की अपील भीं कर रहे हैं। शो छोड़ने के बाद फहमान खान और सुंबुल तौकीर ने एक-दूसरे के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं जिसके बाद फैंस उनके रियल लाइफ कपल होने के कयास लगा बैठे हैं।
