बिग बॉस में नज़र आए इस शख्स ने किया खुलासा, बोला सगे चाचा बचपन में करते थे मेरा रेप

admin
By admin
3 Min Read

Rohit Verma Rape : बिग बॉस-3 में नजर आए पॉपुलर डिजाइनर रोहित वर्मा (Rohit Verma) कई बार अपनी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं। वन अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हैं। रोहित ने बिग बॉस के दौरान भी अपनी जिंदगी के बारे में कई राज खोले थे। उन्होंने यह भी  बताया था कि कई एक्टर के साथ भी उनके रिलेशन रहे हैं। 

वहीं अब एक बार फिर से रोहित ने अपने जीवन से जुड़ा एक खुलासा किया है जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो आठ साल के थे तब उनके चाचा उनका रेप करते थे। रोहित ने बताया कि पैसों के लिए उन्होंने प्रॉस्टिट्यूट का भी काम कर रखा है।

बता दें कि आरजे सिद्धार्थ कनन के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने खुलासा किया कि, “मैं बहुत अच्छी फैमिली से हूं पर मेरे घरवाले बहुत ही रूढ़ीवादी विचारों के हैं। अच्छे परिवार में जन्म लेने के बाद भी मेरा बचपन बहुत बुरा रहा।

आगे उन्होंने कहा कि मेरे सगे चाचा मेरे साथ रेप करते थे जब मैं बस आठ साल का था तो वह मुझे साड़ी पहनाया करते थे और मेरी पूरी बॉडी पर गर्म वैक्स भी लगाते थे। इतना ही नहीं वह कई भयानक आपत्तिजनक हरकतें करते थे और ये सब 3-4 साल तक चलता रहा इसके बाद भी मैं डर के कारण कभी अपने घर वालों को ये सब नहीं बता सका।”

इस एक्टर के साथ लिव इन में रहे

रोहित ने इसके अलावा भी कई राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि वह एक एक्टर को डेट कर रहे थे और वो दोनों लिव इन में रहा करते थे लेकिन उसका व्यवहार उनके साथ तब बदल गया जब उसे ज्यादा काम मिलने लग गया।

आपको बता दें कि रोहित इंडस्ट्री के जाने माने फैशन डिजाइनर हैं। मुंबई में उनका खुद का स्टूडियो भी है। रोहित कई फिल्मों में सेलिब्रेटिज, फैशन शो और लांच के लिए कास्ट्यूम डिजाइन कर चुके हैं और रोहित को फेम सलमान खान के बिग बॉस सीजन 3 से मिला जहां उन्होंने LGBT समुदाय को रिप्रेजेंट करने का काम किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *