अमिताभ बच्चन की पोती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

0
14

डेस्क। ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या एक पॉपुलर स्टार किड हैं। और हो भी क्यों न आखिर वो बच्चन फैमिली का हिस्सा हैं। ऐश्वर्या राय आराध्य को हमेशा अपने साथ ही रखती हैं। आराध्या बेशक छोटी हों, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है,  आराध्या की प्रसिद्ध छोटे स्टार्स से भी कहीं ज्यादा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो हिंदी कविता सुनाती हुई नजर आ रही हैं। 

स्कूल के कार्यक्रम में आराध्या ने जितनी शुद्धता के साथ हिंदी बोली है, उसे देखकर चारो ओर केवल उनकी ही चर्चा हो रही है। अपनी बेटी के वीडियो पर अभिषेक ने भी प्रतिक्रिया दी है। आराध्या का ये वीडियो ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ में हुए Hindi Elocution Competition का बताया जा रहा है। लोग आराध्या के मुंह से इतनी शुद्ध एवं सरल हिंदी सुनकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । लोगों का मानना है कि आराध्या की आवाज एक दम अमिताभ जैसी दमदार है। आप भी देखिए आराध्या का ये वीडियो-