Kareena Kapoor को ट्रोलर्स ने बताया ‘बूढ़ी’, योगा डे पर तस्वीरों को शेयर कर करीना कपूर आ गई ट्रोलर्स के निशाने पर

admin
By admin
2 Min Read

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया और धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिख रहा है। दूसरी बार मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने कुछ वेट पुट ऑन किया था और तभी से ट्रोलर्स की निगाहें उन पर ही रहती हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में करीना कपूर खान घर की बालकनी में योगा करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को करीना कपूर खान ने इंटरनेशनल योगा डे hj शेयर किया था।

तस्वीरों में करीना पर उम्र हावी होती हुई नजर आ रही है। अब इन्हीं तस्वीरों के चलते ट्रोलर्स को एक बार फिर से करीना कपूर खान पर अपनी भड़ास निकालने का मौका मिल गया है।

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कॉमेंट किया है, तुम इतनी सूजी हुई क्यों दिख रही हो बेबो? ऐसा लग रहा है कि किसी ने तुम्हें कई बार मारा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है, बेबो अब तुम बूढ़ी हो गई हो।
 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *