‘लव आजकल’ का मेहरमा गाना सुनने में इतना प्यारा है कि आपको इम्तियाज अली और इरशाद कामिल की डायरेक्टर-लिरिसिस्ट जोड़ी के बाकी रोमांटिक गानों की याद आ जाती है। इस मशहूर जोड़ी को एआर रहमान और प्रीतम जैसे म्यूजिक डायेक्टर का बखूबी साथ मिला और इनके गाने फैंस को पार्टी, हिज्र, रोमांस और सूफिज्म की पराकाष्ठा पर ले जाते हैं। इम्तियाज अली की हालिया फिल्म कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर लव आजकल के नए गाने मेहरमा के जरिये इरशाद अली एक बार फिर चाहने वालों को बेहतरीन संगीत से रूबरू कराने वाले हैं और इस बार उनके बोल को रोमांटिक गानों के बादशाह प्रीतम ने संगीतबद्ध किया है।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ‘Love Aajkal’ का बेहद रोमांटिक सॉन्ग मेहरमा रिलीज
[object Promise]