डेस्क। मदर्स डे के अवसर पर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कुछ नई तस्वीरें साझा कीं, ये तस्वीरें काफी खास है। क्योंकि उन्होंने अपनी माताओं की कुछ अनमोल यादें साझा कीं हैं। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने मदर्स डे पर अपनी सास पर प्यार बरसाने के लिए शादी की नई तस्वीरें पोस्ट कीं।
मदर्स डे के मधुर अवसर पर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी मां और सास की कुछ अनमोल यादें साझा करते हुए नई तस्वीरें साझा कीं। कैटरीना ने अपनी मां सुजैन तुरकोट और विक्की की मां वीना कौशल के साथ एक तस्वीर साझा की, साथ ही उन्होंने, उन्हें मदर्स डे की बधाई भी दीं।
साथ ही विक्की कौशल ने अपनी और कैटरीना की अनदेखी शादी की तस्वीरों की एक श्रृंखला को शेयर किया। अपनी मां और सास को समर्पित करते हुए विक्की ने कुछ मजेदार तस्वीरें साझा कीं।
एक तस्वीर में उनकी मां वीणा बारात के दौरान दिल खोलकर नाचती दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में कैटरीना और विक्की को सुजैन से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।
