डेस्क। साउथ के जाने माने स्टार विजय देवेराकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। विजय देवेराकोंडा अनन्या पांडे (Ananya Pandey) स्टारर इस फिल्म से उनके फैंस को काफी उम्मीदें भी थी।
पुरी जगन्नाथ द्वारा (Puri Jaganath) निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई है। वहीं हाल ही में फिल्म की असफलता के चलते सुनने में यह भी आया था कि विजय देवेराकोंडा फिल्म मेकर्स को भारी नुकसान कि वजह से पैसे लौटाना चाहते हैं पर अब ‘लाईगर’ की सह-निर्माता चार्मी कौर (Charmme Kaur) ने रविवार को सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की भी घोषणा कर दी है।
आपको यह भी बता दें कि, चार्मी कौर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट पोस्ट कर लिखा “शांत दोस्तों! बस एक ब्रेक (सोशल मीडिया से) @पुरी कनेक्ट्स वापस उछाल देंगे बड़ा बेहतर…तब तक,जियो जीने दो “।
बता दें कि विजय देवरकोंडा के लीड रोल में बनी,’लाइगर’ 25 अगस्त को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी जहाँ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 33 करोड़ रुपये के साथ मजबूत शुरुआत की थी वहीं आगे के दिनों में इसे बनाए रखने में असमर्थ भी रही।
