बॉलीवुड में शोक की लहर : मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा कोरोना से जंग हारते हुए दुनिया को कह दिया अलविदा

admin
By admin
2 Min Read

कोरोना की दूसरी लहर लाखों परिवारों पर कहर बनकर टूटी है. क्या आम, क्या खास हर कोई इस लहर का शिकार बना है. हिंदी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा के परिवार पर भी कोरोना पहाड़ बनकर टूटा है. एक्टर के बड़े भाई वीर चोपड़ा  ने कोरोना से जंग हारते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया है.

विधु और वीर चोपड़ा ने एक साथ मिलकर ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘3 इडियट्स’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘ब्रोकन हॉर्सेज’ जैसी फिल्मों पर काम किया है. वीर चोपड़ा की मौत से बॉलीवुड को एक और गहरा सदमा लगा है. एक लीडिंग टेबलॉयड की रिपोर्ट की मानें तो, वीर चोपड़ा का निधन आज नहीं बल्कि 5 जुलाई को हुआ था. मालदीव में वेकेशन के दौरान वीर कोरोना पॉजिटिव निकले थें. इसके बाद उन्हें मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया. 21 दिन तक महामारी से जंग लड़ने के बाद उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में रखा गया और आखिर में 5 जुलाई को वो हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया.

वीर चोपड़ा का निधन 5 जुलाई को होने के बाद 6 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया गया. एक्टर के निधन पर उनके जानने वाले और करीबी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. साथ ही विधु विनोद चोपड़ा के परिवार में इस समय शोक का माहौल है. बता दें कि, वीर चोपड़ा एक्टर अभय चोपड़ा  उर्फ विक्की चोपड़ा के पिता थे और उनकी पत्नी साउंड डिजाइनर नमिता नायक चोपड़ा हैं. वीर चोपड़ा ने ‘करीब’, ‘एकलव्य: द रॉयल गार्ड’, ‘परिणीता’, ‘मिशन कश्मीर’ और ‘फरारी की सवारी’ जैसी फिल्मों के लिए भी बतौर प्रोड्यूसर काम किया था

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *