डेस्क। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर बहिष्कार जारी है। इसी कड़ी में ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने फिल्म के बहिष्कार का समर्थन नहीं किया है, पर उनका यह भी कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रहा ये मूवमेंट जायज है।
मुकेश खन्ना का कहना है कि आमिर खान ने कुछ साल पहले कहा था कि उन्हें इस देश में सुरक्षित नहीं महसूस होता और उसके बाद भारत की जनता का उनकी फिल्म के प्रति गुस्सा एकदम जायज है। उन्होंने कहा कि इन्हें सीख देने के लिए दंड देना जरूरी है, जब तक दंड नहीं दिया जाएगा, हमारा समाज सुधर नहीं सकता।
मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि आमिर खान ने बहुत बचकानी बात कहीं थी। अगर आपकी पत्नी ने आपसे कुछ कहा था तो आपको वो बेडरूम की बात अपने तक ही रखनी चाहिए थी पर क्यों आपने कहा था कि आप देश मे सेफ नहीं महसूस करते। वहीं इसपर लोगों ने यह भी कहा था कि सेफ नहीं फील करते तो जाइए न, जाकर पाकिस्तान में रहिए न।
जानिए अभिनेता का पूरा बयान: एक्टर ने कहा, ”जायज है, लोगों का ऐसा रिएक्शन जायज है। यह रिएक्शन अबनॉर्मल नहीं है। मैं हमेशा कहता हूं कि फिल्म को देखे बगैर उसका बहिष्कार मत करो, पर सिचुएशन ऐसी हो तो… माफ करना मैं देख रहा हूं महसूस कर रहा हूं।
आगे उन्होंने कहा कि हमारा हिंदू समाज पहले कुछ नहीं बोलता था, लेकिन हिंदू समाज अब जागरूक हो रहा है। लोग कहते हैं हिंदू जाग रहा है और ये बहुत अच्छी बात है, हमने कभी भी अपने धर्म को गंभीरता से नहीं लिया था। पर अगर उन्हें नजर आता है तो वो ऐसे लोगों का विरोध कर रहे हैं जिनका कभी विरोध नहीं करते थे, तो लोगों को बहुत हैरानी होती है। वहीं दूसरे धर्म के लोगों को लगता है कि हिंदू सांप्रदायिक क्यों हो रहा है।”
