डेस्क। एंटरटेनमेंट की क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत अपने बयानों के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। बता दें कि पूर्व पति रितेश से अलग होने के बाद उन्हें सच्चा प्यार मिल गया है। राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई बीएमडब्ल्यू की फोटो और वीडियो शेयर किया था।
उन्हेंने बताया था कि ये किसी ने उन्हें गिफ्ट की थी। फैंस इसी सोच में थे कि आखिर इतनी कीमती गाड़ी उन्हें किसने गिफ्ट की होगी। इसी कड़ी में फैन इसपर से पर्दा उठने का इंतज़ार कर रहे थे। की तभी हाल ही में राखी ने दुनिया के सामने अपने नए बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी दी।
राखी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो आदिल खान दुर्रानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद से ही राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली राखी अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुलकर सामने आती हैं। उन्होंने रितेश के साथ भी अपने रिश्ता को खुलकर कुबूल किया था और उनसे अलग होने की बात भी काबुली थी। अब वो इस बार भी खुलकर सामने आईं हैं।
राखी सावंत ने बताया कि रितेश से अलग होने के बाद वो काफी दुखी थी और डिप्रेशन में भी चलीं गई थी। इसके बाद आदिल उन्हें उस वक्त मिले जब वो एक बुरे वक्त से गुजर रहीं थी, राखी का कहना था कि आदिल ने उन्हें मिलने के कुछ दिनों बाद ही प्रपोज कर दिया।
राखी ने एक बार बताया था कि, मैं आदिल से 6 साल बड़ी हूं। पहले मैं इस रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थी, लेकिन आदिल ने मुझे मलाइका-अर्जुन और प्रियंका-निक जोनस का उदाहरण देते हुए कन्वेंस कर लिया।
बता दें कि आदिल राखी के दोस्त शैली दुर्रानी का भाई हैं और मैसूर में रहते हैं। आदिल एक कारोबारी हैं, राखी का कहना है कि आदिल उनसे मिलने के लिए मैसूर से मुंबई आते हैं। आदिल और उनकी मुलाकात शैली के कारण ही हुई। राखी ने इस राज पर से भी पर्दा उठाया कि उनकी मां को आदिल के साथ उनके रिश्ते से कोई एतराज नहीं है।
