कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ तीसरे दिन ही क्यों आया सुर्खियों में

0
14

डेस्क। कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप रिलीज़ के बस 3 दिनों के अंदर ही विवाद एवं चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। कंगना के इस शो को दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली रहीं है। कोई इसे ‘बिग बॉस’ की कॉपी बता रहा है तो किसी ने शो के कंटेस्टेंट की वजह से इसके प्रसिद्ध होने का कारण बताया है। कार्यक्रम का तीसरा एपिसोड सोमवार को आया और इसमें नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई।

उससे पहले सभी को दो टीमों में बांटा गया था। इस हफ्ते 5 लोग नॉमिनेट हुए हैं जिनको अब दर्शक वोट करके सुरक्षित कर सकते हैं।

इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की सूची में कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी, सिद्धार्थ शर्मा, अंजली अरोड़ा, स्वामी चक्रपाणि और शिवम शर्मा हैं। बता दें कि सिद्धार्थ को सबसे ज्यादा 8 कंटेस्टेंट ने नॉमिनेशन में डाला। अंजली को 5, स्वामी चक्रपाणि को 3, शिवम शर्मा को 3 और मुनव्वर फारूकी को 2 कंटेस्टेंट ने नॉमिनेशन में नाम लिया।

जानिए, कैसे करें वोट-

दर्शक अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को शो में बचाने के लिए ऑल्ट बालाजी के ऐप पर जाकर वोट कर सकते हैं। इसके अलावा आप SMS करके भी वोट कर सकते हैं। एसएमएस के लिए LockUppContestant Name (अपने सिलेब्रिटी का नाम) लिखकर 56161 पर भेज दें।