डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक नार्मल लाइफस्टाइल को फॉलो करते है। उनकी सादगी के चर्चे चारो ओर हैं। बता दें कि मुम्बई में उनका एक आलीशान बंगला हैं पर उनका डिज़ाइन उनके गांव के घर के जैसा है। वैसे तो नवाजुद्दीन अपनी धमाकेदार एक्टिंग के लिए ट्विटर पर काफी ट्रेंडिंग रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दिकी का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है।
इस वायरल इंटरव्यू में नवाज बॉलीवुड के बारे में काफी बातें करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया फिल्म के शूट पर थिएटर आर्टिस्ट को कई बार काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनको लगता है कि बॉलीवुड का नाम बदला जाना चाहिए। वो बॉलीवुड में तीन चीजे बदलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वो bollywood का नाम इसका नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री Hindi Film Industry रखना चाहते हैं।
नवाजुद्दीन ने बताया कि जब उनके पास फिल्म की स्क्रिप्ट आती है तो पूरी रोमन (अंग्रेजी भाषा की लिपि) में आती है। जिसे समझने में उनको बड़ी दिक्कत होती है। उन्होंने बताया इसी कारण से उन्हें देवनागरी में स्क्रिप्ट मांगनी पढ़ती है।
अभिनेता ने आगे एक स्टेटमेंट में कहा कि,”आप हिंदी में फिल्म बना रहे होते हैं पर डायरेक्टर भी असिस्टेंट भी सारे इंग्लिश में बात कर रहे हैं।
