मनोरंजन– मलाइका अरोड़ा खान और अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लोग अक्सर उनसे पूंछते दिखाई देते हैं कि वह शादी कब कर रहे हैं। वही अब मलाइका अरोड़ा खान ने अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
मलाइका अरोड़ा खान ने फरहान के शो में अपने रिश्ते को लेकर कहा, अर्जुन काफी उम्र में उनसे छोटे हैं। लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें करते हैं। लेकिन मुझे अर्जुन का काफी स्पोर्ट मिलता है। कई बार हमारे रिश्ते को मां बेटे के रिश्ते से नवाजा जाता है। समाज आज भी पितृप्रधान है। यहां अगर लड़की अपनी उम्र से छोटे पुरुष को डेट करती है तो उसपर अंगुली उठाई जाती है।
लेकिन यदि यही काम कोई पुरूष करता है तो उसकी सराहना की जाती है। वैसे तो हजारों लोग हमारे रिश्ते पर अंगुली उठाते हैं। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब हमारे अपने हमारे बारे में इस प्रकार की बातें करते हैं। वही शादी की बात पर मलाइका अरोड़ा बोली- मैं बस खुश रहना चाहती हूं। अर्जुन के साथ मैं खुश हूं। हर कोई अपने फ्यूचर प्लान बारे में सोचता है। लेकिन यह बातें अभी करना उचित नहीं होगा।
