क्या बायकॉट की भेंट चढ़ जाएगी 90 के दशक की ये फिल्में, शोले का भी नाम शामिल

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। यह साल बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा क्योंकि शुरुआती साल में जहां फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया तो वहीं बीते कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों को भी बायकॉट किया जा रहा है जिसका बड़ा असर फिल्मों के कलेक्शन पर भी देखने को मिला है।

एक ओर जहां लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन को बायकॉट किया गया तो वहीं दूसरी ओर दोबारा और लाइगर को भी बायकॉट किया गया। वहीं अब सोशल मीडिया पर पुरानी बॉलीवुड फिल्मों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अब पुरानी फिल्मों का भी बायकॉट देखने को मिल रहा है। कुछ ट्वीट्स ऐसे है जिसमें देखने को मिला है कि लोग शोले से लेकर सुहाग तक पर निशाना साधते नज़र आ रहे है। 

इसी कड़ी में बता दें कि एक ट्वीट में शोले और सुहाग का जिक्र करते हुए लिखा गया है, ‘1970 से ही फिल्मों में हिंदू फोबिया था। पहली तस्वीर शोले की जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था वहीं दूसरी तस्वीर सुहाग की जिसे कादर खान ने लिखा था। 

वैसे तो अपने समय की दोनों ही बड़ी हिट फिल्में  साबित हुई थी।’ इसके साथ ही कैप्शन में #Hinduphobic_Bollywood भी लिखा गया है।

जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि अभी तक कई बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट किया जा चुका है। वहीं आने वाली कुछ फिल्मों को भी बायकॉट किया जाने का सिलसिला भी जारी है। केआरके सहित कई और ऐसे ट्वीट्स देखने को मिले हैं, जहां पर ऋतिक रोशन- सैफ अली खान की विक्रम वेधा, रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र के साथ ही शाहरुख खान की पठान को बायकॉट करने की बात की जा रही है।

इसने चिंता भी बढ़ा दी है क्योंकि अगर ऐसे ही फिल्मों को बिना देखे ही बायकॉट किया जाता रहा तो हिंदी सिनेमा को इसका भारी खामियाजा चुकाना पड़ सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *