स्वास्थ्य-जीवनशैलीकोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव: अबतक 12 फीसदी पूरा हुआ टीकाकरण का काम

कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव: अबतक 12 फीसदी पूरा हुआ टीकाकरण का काम

डेस्क। देश में 18-56 साल के उम्रवर्ग के 77 करोड़ पात्र लोगों में से अब तक केवल 12 फीसद ने कोरोनारोधी टीके की एहतियाती खुराक लगवाई है। अधिकारियों ने मंगलवार के दिन यह जानकारी साझा की है। वहीं अधिकारियों ने यह भी बताया कि इनके अलावा 60 साल या उससे अधिक उम्र के 16.80 करोड़ लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चा कर्मियों में 35 फीसद को एहतियाती खुराक लगाई गई है।

आधिकारिक सूत्रों की माने तो अब तक 15.66 करोड़ एहतियाती खुराक दी जा चुकी है जिनमें से 10.39 करोड़ खुराक ‘कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव’ शुरू किए जाने के बाद 15 जुलाई से अबतक के समय के दौरान लगाई गई है। 

वहीं उनके मुताबिक 14 जुलाई तक 18-59 साल उम्रवर्ग के 64,89,99,721 पात्र लोगों में से आठ फीसद को एहतियाती खुराक भी दी गई थी। वहीं उनके अनुसार 15 जुलाई को शुरू किए गए अभियान के तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने 9,28,598 विशेष टीकाकरण शिविर भी लगाए हैं।

मंत्रालय के सूत्रों का यह भी कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर 4,259, बस स्टेशनों पर 9,183, हवाई अड्डों पर 370, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 1,16,675, धार्मिक स्थलों के मार्ग में 3,522 तथा अन्य स्थानों पर 7,94,589 शिविर भी लगाए गए और लोगों कोनयः सुविधा दी गई। 

उनका यह भी कहना है कि 15 जुलाई से कोविशील्ड की 10,16,78,376, कोवैक्सीन की 1,68,14,771 और कोरबेवैक्स की 85,03,008 खुराक लोगों को दी गई थीं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories