National Doctor Day 2022:मनुष्य के जीवन मे डॉक्टर का दर्जा भगवान के बराबर है। एक इंसान जब जन्म लेता है तब से उसके जीवन की कड़ी डॉक्टर से जुड़ जाती है। यह हमारी हर समस्या का हल खोजने का सम्भव प्रयास करते हैं और हमारे जीवन को खुशियों से भरने के लिए हमे हमेशा सुचारू उपाय बताते रहते हैं। डॉक्टर सभी को समान भाव से देखता है और सबका इलाज कर उन्हें शारिरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य रखने का प्रयास करता है। वही अगर हम भीषण महामारी के दौर की बात करे तो कोरोना में डॉक्टर हर किसी के लिए भगवान बनकर आए।
National Doctor Day 2022: जाने क्यों इतना स्पेशल है डॉक्टर डे
उन्होंने बिना अपने स्वास्थ्य की परवाह किए लोगो के लिए काम किया जब हर कोई कोरोना से खैफ खाकर अपने घरों में बैठे थे तब डॉक्टरों ने लोगो की मदद की। उन्हें इस बीमारी से बचाने का हर सम्भव प्रयास किया। वही इन डॉक्टरों के इस संघर्ष के लिए उनके प्रयत्नों और उनके काम को सम्मान देने के लिए हर साल जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन हम डॉक्टरों को सम्मान देते हैं। तो आइये जानते हैं कब मनाया जाता है डॉक्टर डे…..
डॉक्टर डे 1 जुलाई को हर साल मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग, जिनका जीवन किसी न किसी डॉक्टर से जुड़ा हो, वह चिकित्सक को धन्यवाद करते हैं। वही लोगो के जीवन को स्वास्थ्य रखने के लिए उनके अथक प्रयास के लिए उन्हें धन्यवाद करता है। वही कोविड के बाद से डॉक्टर का दर्जा बढ़ गया है। इस साल डॉक्टर डे की थीम ‘फैमली डॉक्टर्स ऑन दि फ्रंट लाइन’ है।
डॉक्टर की शुरुआत 1991 में हुई थी। इस साल केंद्र सरकार ने पहली बार डॉक्टर डे मनाया था। इस दिन को मनाने की शुरुआत एक डॉक्टर की याद में हुई थी। उनका नाम डॉ बिधान चंद्र राॅय था। वही डॉक्टर डे एक जुलाई को मनाए जाने का सबसे अमुख कारण यह था कि इस दिन महान चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन होता है। इनका जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था। इतना ही नहीं एक जुलाई 1962 को ही डॉ बिधान का निधन हुआ था।