स्वास्थ्य-जीवनशैलीWorld Liver Day 2023: सावधान आपकी एक आदत आपको दे सकती है...

World Liver Day 2023: सावधान आपकी एक आदत आपको दे सकती है गंभीर बीमारी

World Liver Day 2023: आज हमारा खान पान पूरी तरह से बदल गया है। हम न तो सुबह समय पर सो कर उठते है और न रात में समय पर सोते हैं। जीवन के रूटीन में आये परिवर्तन में हमारे भोजन के रूटीन को भी काफी प्रभावित किया है। ज्यादातर लोग आज हेल्थी फ़ूड की जगह फ़ास्ट फ़ूड खाने के शौक़ीन हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खान-पान में हमारी लापरवाही हमारे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती है। जी हाँ ठीक पढ़ रहे हैं आप अगर आप अपने खाने का रूटीन सही नहीं रखते और फ़ास्ट फ़ूड अधिक खाते हैं तो आपको लीवर से जुडी कई बीमारियां हो सकती हैं। 

लिवर कैंसर – 

यह एक ऐसी बीमारी है जो लीवर की कोशिकाओं को इफेक्ट करती है. इसमें लिवर की कोशिकाएं बहुत तेज स्पीड से बढ़ती हैं। इस कंडीशन में हेल्दी कोशिकाओं को डेवलप होने के लिए जगह नहीं मिल पाती है।  लिवर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में रिब केज के नीचे स्थित होता है और शरीर का सबसे बड़ा ठोस ऑर्गन होता है. प्राइमरी कैंसर लिवर के टिश्यू में पैदा होता है। 

लीवर सिरोसिस-

लीवर से जुड़ी एक क्रोनिक डिजीज है. इसकी शुरुआत लीवर में फैट जमा होने से होती है. फैट की वजह से डैमेज हुए लीवर को फैटी लीवर के नाम जाना जाता है.  इस समय लिवर कठोर हो जाता है. इसके बाद लिवर फाइब्रोसिस की समस्या रहने लगती है. लगातार कई साल तक ऐसी ही स्थिति रहने पर लिवर सिरोसिस हो जाता है. ये लिवर डैमेज होने की स्थिति होती है.

हेपेटाइटिस-

हेपेटाइटिस (Hepatitis) लिवर का एक गंभीर रोग है. ये वायरल इन्फेक्शन के कारण होता है. इस बीमारी में लीवर में सूजन आने लगती है. हेपाटाइटिस 5 तरह के वायरस से होता है, यानि ये 5 तरह का होता है. ए,बी,सी,डी और ई. इन पांचों  वायरस को गंभीरता से लेना चाहिए. खराब खान पान, अधिक शराब पीने, ऑटो इम्यून, दवा के साइड इफेक्ट के कारण ये हो जाता है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories