आंवला कैंडी आपकों देगी इन समस्याओं से निजाद, आज ही बनाए

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। विटामिन सी से भरपूर आंवले को सुपर फ्रूट भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसकी बहुत ज़्यादा डिमांड रहती है। यह फल आंखों की रोशनी के साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को भी काफी बढ़ाता है। एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी की वजह से आंवला हमारी स्किन के लिए भी काफी गुणकारी होता है।
खाने-पीने की समस्या जैसे अपच या खट्टे डकारों के आने के दौरान यदि हम आंवले का सेवन करें तो इससे आराम से निजात भी मिल जाता है। वहीं साथ ही इससे आपको बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलेंगी। और इसलिए आज हम आपके लिए आंवले कैंडी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। बता दें आंवला कैंडी स्वाद में बहुत चटपटी भी लगती है। इसको आप खाने के बाद खाते हैं तो आपका खाना आसानी से पच भी जाएगा। तो चलिए आपको बाते हैं इसकी रेसिपी
आंवले कैंडी बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री
जीरा 1.5 चम्मच
पिसी चीनी 1.5 चम्मच
आंवला 2 किलो
चीनी 1.5 किलो
चाट मसाला 1.5 चम्मच
जानिए आंवले कैंडी बनाने की विधि-
आंवले कैंडी बनाने के लिए आंवले को धोकर साफ कर लें। अब इसको कुकर में डालकर 1 सीटी लगाएं और गैस बंद कर दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो आप इनको छील लीजिए।अब आंवलों को कैंडी के आकार में काटकर रख लें।
इसके बाद आंवला के कटे हुए टुकड़ों को एक प्लेट में फैलाकर रख दें। अब इनके ऊपर चीनी छिड़कें और सूखे कपड़े से ढक दें और अब इनको कम से कम एक दो दिन तक कपड़े से ही ढक्कर रखें। फिर छन्नी की मदद से आंवले का रस छानकर अलग कर दें और आंवला कैंडी को करीब दो दिन तक सूखने के लिए रख दें। अब आपकी चटपटी आंवला कैंडी बनकर एकदम तैयार हो चुकी है। आप आंवला कैंडी को कई दिनों तक स्टोर करके आराम से खा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *