क्या आप भी हैं बाल झड़ने की समस्या से परेशान

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। बालों का झड़ना पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी बहुत बड़ी समस्या होती है। हेयर फॉल के बारे में जितनी भी हमारे पास जानकारी है वो ना सिर्फ गलत है बल्कि भ्रम भी फैलती है। वहीं हेयर फॉल के बारे में अभी भी बहुत कुछ जानने की जरूरत है। सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि बाल झड़ने का सबसे सटीक कारण क्या है? आपको यह बता दें कि बाल कई कारणों की वजह से झड़ते हैं जिनके बारे में आपको पता होना बेहद जरूरी है। आज हम इसी बारे में बात करेंगे।

आइए जानते हैं क्या होंगे बालों के गिरने के प्रमुख कारणों 

तनाव:

तनाव पूरे शरीर की कार्यप्रणाली में बाधा डाल देता है। तनाव की वजह से बॉडी में पोषक तत्वों की कमी भी होने लग जाती है। पोषक तत्वों में असंतुलन मूल रूप से बालों के झड़ने का मुख्य कारण है।

डाइट:

अच्छा या बुरी डाइट हमारे बालों की सेहत को प्रभावित करती है। हम जो भी खाते हैं उससे हमारी बॉडी को काफी पोषण मिलता है। हमारे बाल रोम यानी शरीर के अंदर से पोषण प्राप्त करते हैं। हमारी डाइट में पोषक तत्वों की कमी हमारे बालों की सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है। बायोटिन, जिंक और विटामिन डी की कमी वाली डाइट से बाल पतले हो जाते हैं और हेयर फॉल होने लगता है।

वजन कम होना:

जब हम अचानक से बहुत अधिक वजन लूज कर लेते हैं, तो हमारी बॉडी में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जो बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं।

उम्र:

वहीं जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है बालों के रेशे प्राकृतिक टूट-फूट के कारण पतले होने लग जाते हैं। उम्र बढ़ने पर ये परेशानी महिलाओं और पुरुषों दोनों को होने लग जाती है।

कैसे होता है हेयर फॉल?

उपर दिए गए किसी भी कारण की वजह से बाल पतले होकर गिरने लग सकते हैं। इन कारणों की वजह से बालों के रोम सिकुड़ने लगते हैं और बालों के रेशे पतले हो जाते हैं। जब बालों के रेशे सिकुड़ने लगते हैं, तो बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं। एक बार जब बाल झड़ जाते हैं और फॉलिकल खाली हो जाते है, तो वो डेड हो जाते हैं। जिससे गंजापन होने लगता है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *