योग करने से मिलेगा लाभ होगा मन शान्त

admin
By admin
3 Min Read

स्वास्थ्य:- योग भारत की संस्कृति का हिस्सा माना जाता है योग ने न सिर्फ रोगों का विनाश होता है बल्कि यह मनुष्य के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। योग के कारण भारत को विश्वगुरु भी कहा गया है। योग से मनुष्य का शरीर स्वास्थ्य रहता है और उसका मन शान्त रहता है यह मन को विकारों से दूर रखता है और एकाग्रता प्रदान करता है। 

योग जन जन तक पहुंचाने के लिए और इसका औचित्य लोगो को समझाने के लिए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस को भारत सरकार खूब प्रमोट करती है और भारत वासियों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए कई बड़े अभियान भी चलाती है। वही योग एक ऐसी विधा है जो मनुष्य के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होती हैं।
अगर हम योग की वास्तविक परिभाषा पर ध्यान केंद्रित करे तो यह संस्कृत के ‘युज’ धातु से बना है जिसका अर्थ है जोड़ना यानि शरीर,मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ना। योग के संर्दभ में गीता में कहा गया है कि में कहा गया है – योग: कर्मसु कौशलम।

जाने योग करने से होने वाले फायदे:- 

योग करने से मनुष्य का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हुआ है जिसे खुद चिकित्सा ने स्वीकार किया है।
जिम जहां कुछ विशेष अंगों का व्यायाम है और उन्हीं को प्रभावित करता है वही योग पूरे शरीर को प्रभावित करता है और यह पूरे शरीर को स्वास्थ्य रखता है।
योग रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाता है और बढ़ापे में व्यक्ति के स्वास्थ्य को उत्त्तम रखता है। इससे चेहरे में चमक आती है।
इससे स्वास्थ्य बेहतर होता है और दुबला पतला व्यक्ति हष्ट पुष्ट हो जाता है और भोजन में भी उसकी रुचि बढ़ती है।
आज के समय मे हर कोई ध्यान करने में अधिक जोर देता है यह मानसिक तनाव दूर होकर गहन आत्मिक शांति महसूस होती है, कार्य शक्ति बढती है ,नींद अच्छी आती है | मन की एकाग्रता एवं धारणा शक्ति बढती है |

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *