Home health अगर खाएगी इनमें से कोई भी 1 चीज तो ताउम्र रहेंगी स्वस्थ

अगर खाएगी इनमें से कोई भी 1 चीज तो ताउम्र रहेंगी स्वस्थ

53
0

[object Promise]

वर्किंग वुमन्स हो या हाउसवाइफ, अक्सर काम के चक्कर में वह अपनी सेहत को इग्नोर कर देती हैं। मल्टीटास्कर्स होने के कारण महिलाएं अपनी डाइट पर भी ध्यान नहीं देती, जिसके कारण उन्हें कई तरह की हैल्थ प्रॉब्लम घेरना शुरू कर देती हैं। बीमारीयों से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि आप अच्छी डाइट लें। चलिए जानते हैं आपको अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे आप ताउम्र स्वस्थ रह सकें।
महिलाओं के लिए हैल्दी फूड्स –

1 अखरोट के है फायदे अनेक
शायद आप नहीं जानती कि अखरोट का सेवन आपके लिए कितना फायदेमंद होता है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ आपको कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है। इसके साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम भी दुरूस्त रहता है।
2. अंजीर भी है फायदेमंद
अंजीर विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करके आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।
3. रोजाना खाएं लहसुन
लहसुन का सेवन महिलाओं के लिए किसी रामवाण औषधि से कम नहीं है। रोज सुबह लहसुन खाने से न सिर्फ आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है बल्कि यह आपको दिल और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
4. सिर्फ 1 इलायची है काफी
क्या आप जानती हैं कि दिन में सिर्फ 1 इलायची खाने से आप कई तरह की हेल्घ्थ प्रॉब्लम्स से बच सकती हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह आपको हार्ट डिसीज के खतरे से बचाता है। साथ ही यह इम्यूनिटी को भी स्घ्ट्रॉग बनाती है।
5. रोजाना खाएं 1 छुआरा
पौष्टिकता से भरपूर छुआरे का सेवन से फेफड़े और दिल को स्वस्थ रखता है और साथ ही यह ब्घ्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाता है। आप चाहे तो रोजाना छुआरे वाला दूध बनाकर भी पी सकती हैं।
6. फल
अपनी डाइट में पानी से भरपूर नेचुरल फूड जैसे तरबूज, नाशपाती, सेब, प्घ्लम, बेरीज और प्घ्यूरीन आदि शामिल करें। गर्मियों में यह न सिर्फ आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएंगे बल्कि इससे आप कई गंभीर बीमारियों से भी बची रहेंगी।
7. चिया के बीज
सुपरफूड माने जाने वाले चिया के सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप लंबे समय तक हैल्दी रह सकती हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ ब्रेन को तेज करने में काफी मददगार हैं। इसके अलावा रोजाना इसका सेवन आपको कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।