Home health कभी मत फेंकना लहसुन के छिलके को है अनेकों फायदे

कभी मत फेंकना लहसुन के छिलके को है अनेकों फायदे

43
0

लाइफस्टाइल– लहसुन हमारे किचन का एक प्रमुख मटेरियल है। इसके बिना हम किसी भी सब्जी को नही बनाते। वही यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन आम तौर पर जब हम सब्जी बनाते है। तो उसमें लहसुन का छिलका निकाल कर लहसुन डालते हैं। 
वही जो छिलका निकलता है उसे हम वेस्ट मटेरियल समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लहसुन का छिलका काफी काम का होता है। वही आज हम आपको लहसुन के छिलके के कुछ ऐसे बेनिफिट्स बताने जा रहे हैं जिनको जानने के बाद आप कभी भी लहसुन के छिलके को नही फेकेंगे। 

जाने लहसुन के छिलके के फायदे-

अगर आप भोजन में लहसुन के छिलके का उपयोग करते हैं। तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और आपके भोजन में न्यूट्रिशन की शक्ति बढ़ जाती है।
अगर किसी व्यक्ति को अस्थमा की बीमारी है तो उसके लिए लहसुन के छिलके रामबाण साबित हो सकते हैं। क्योंकि अगर आप इसके छिलके को फीसकर शहद में मिलाकर सुबह शाम खाते हैं। तो इससे आपको अस्थमा की बीमारी में आराम मिलेगा।
इसके अलावा अगर आपको स्किन की समस्या है। आप पिम्पल से परेशान हैं। तो आपको लहसुन के छिलके को कभी नही फेंकना चाहिए। क्योंकि लहसुन के छिलके का पानी अगर आप पिम्पल्स पर लगाते हैं तो इससे आपकी यह समस्या दूर हो जाती है।
इसके अलावा अपने अक्सर देखा होगा की कुछ लोगो के पैरों में बेवजह ही सूजन आ जाती है। अगर आपके साथ यह समस्या है तो आपको लहसुन के छिलके को उबालकर पानी मे मिलाकर उसके पानी से अपने पैर की सिकाई करनी चाहिए। इससे पैर की सूजन कम होती है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।