जाने किस स्किन प्रॉब्लम के लिए कौन सा सीरम है बेस्ट

admin
By admin
2 Min Read

हेल्थ– हमारी स्किन काफी सेंसिटिव होती है। हम अपने चेहरे पर ग्लो लगाने के लिए आय दिन नए नए प्रोडक्ट खरीदते हैं और उनका इस्तेमाल भी करते हैं। वही अगर हम फेस सीरम की बात करे तो यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोडक्ट है।
लेकिन कई बार हम फेस सीरम खरीदते हुए काफी परेशान हो जाते हैं। और हमें यह नही समझ आता है कि हम इसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखे की हम बेहतर फेस सीरम खरीद सकें।
अगर आपकी स्किन पर झाई है। दाग धब्बे है। तो आपको विटामिन सी युक्त सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह सीरम सभी लोग यूज कर सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने से इन समस्याओं से न सिर्फ निजात मिलता है बल्कि आपकी स्किन भी ग्लोइंग होती है।
अगर आपकी स्किन काफी डल हो गई है और आपकी स्किन पर ऑयल अधिक आता है। तो आप हयालूरोनिक एसिड सीरम का चुनाव करते हैं। यह ऐसी स्किन वाले लोगो के लिए बेहतर विकल्प साबित होता है।
अल्फा हाइड्रोक्सी और बीटा हाइड्रोक्सी एसिड वाले इस फेस सीरम को ऑयली स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है. टैनिंग, ओपन पोर्स का बढ़ना जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स को आप इससे दूर कर सकते हैं. इसे हर दिन इस्तेमाल किया जा सकता है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *