कोविड केसों में आया उछाल, दिल्ली में सामने आए कोविड के 2073 नए मामले

admin
By admin
2 Min Read

देश: देश मे कोविड का तांडव कम होने के बाद अब सभी सामान्य हो गई है। लोगो के जीवन की गाड़ी पटरी पर लौट रही है। कि अब एक बार पुनः कोविड की दस्तक हुई है। राजधानी दिल्ली में कोविड तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर हर कोई हैरान है। दिल्ली में बीते 24 घण्टे में कोविड के 2073 नए मामले दर्ज हुए हैं। कोविड के प्रकोप से पांच लोगों को जान गवानी पड़ी। वही अगर हम पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो यह इस समय 11.64℅ है। 

जानकारी के लिए बता दें दिल्ली में लगातार कोविड के केस में इजाफा हो रहा है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सतर्क है। इस व्यक्त दिल्ली में कोरोना के 5637 एक्टिव मरीज है। वही अगर हम देश की बात करे तो देश मे कोविड केसों की संख्या 15 हजार से अधिक है। भारत मे कोविड के नए केसों में 24.7% का उछाल आया है। 
बीते 24 घण्टे में देश मे कुल 17135 नए मामले सामने आए हैं। देश मे अब कुल कोविड मामलों की संख्या 44067144 हो गई है। वही अगर हम बात एक्टिव केसों की करे तो देश मे 137057 लाख है। कोविड के कारण देश मे पिछले 24 घण्टे में 47 लोगो की मौत हुई है। वही अब तक कुल 567477 लाख लोग कोविड संक्रमण के कारण अपनी जान गवा चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *